Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

धनसोई में बेलगाम स्कार्पियों ने शौच जा रही महिलाओं को रौंदा, सास की मौत, बहु जख्मी

धनसोई में बेलगाम स्कार्पियों ने शौच जा रही महिलाओं को रौंदा, सास की मौत, बहु जख्मी

- घटना के विरोध में सड़क जाम कर ग्रामीणों ने काटा बवाल

केटी न्यूज/धनसोई

रविवार की देर शाम धनसोई थाना क्षेत्र के इटढ़िया गांव के पास एक बेलगाम स्कार्पियों ने शौच जा रही सास बहू को रौंद दिया। इस घटना में सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहु गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वही दुर्घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियों सड़क किनारे चाट में पलट गई। लेकिन उसमें सवार चालक समेत अन्य लोग किसी तरह निकल भाग निकले। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ पुलिस के हवाले किया। वही इस घटना के विरोध में

धनसोई में बेलगाम स्कार्पियों ने शौच जा रही महिलाओं को रौंदा, सास की मौत, बहु जख्मी

ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया था। लेकिन बाद में धनसोई थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया। मृतका इटढ़िया के स्व कन्हैया गोंड की 65 वर्षीय पत्नी कमलावती देवी तथा जख्मी उसके पुत्र चंदन गोंड की 30 वर्षीय पत्नी ललिता देवी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम दोनों अपने घर से शौच जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान धनसोई की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

धनसोई में बेलगाम स्कार्पियों ने शौच जा रही महिलाओं को रौंदा, सास की मौत, बहु जख्मी

जिसमें कमलावती की मौत हो गई जबकि ललिता जख्मी हो गई है। घटना के बाद सड़क किनारे पलटी स्कार्पियों से निकल भाग रहे लोगों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। वही इस पथ पर बेलगाम परिचालन पर लगाम लगाने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग पर शव के साथ सड़क जाम कर दिए। इसकी सूचना मिलते ही धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।