Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

खाना पकाने के दौरान फटा प्रेशर कुकर, महिला जख्मी

खाना पकाने के दौरान फटा प्रेशर कुकर, महिला जख्मी

- बुधवार की सुबह डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव की है घटना

केटी न्यूज/डुमरांव

बुधवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदन गांव में खाना पकाने के दौरान प्रेशर कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला की पहचान नंदन के विजय गुप्ता की 40 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है।

खाना पकाने के दौरान फटा प्रेशर कुकर, महिला जख्मी

इस घटना में उसका पूरा चेहरा तथा शरीर के कई अन्य हिस्से जल गए है। परिजनों ने बताया कि वह रसोई में बैठ खाना पका रही थी। इसी दौरान प्रेशर कुकर अचानक फट गया। कुकर फटने से तेज धमाका जैसा आवाज हुआ। जिसे सुन आस पास के लोग भी दौड़े भागे आ गए थे। घटना के बाद से परिजन भयाक्रांत है। डाक्टरों ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।