Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

योग करते-करते अचानक ग्रामीण चिकित्सक को आया हार्ट अटैक, मौत

मौत कब आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है, गुरूवार को यह उक्ति सिमरी दुधीपट्टी गांव में चरितार्थ हो गई। हुआ यूं कि सिमरी दुधीपट्टी गांव में रहने वाले एक ग्रामीण चिकित्सक की मौत सुबह में योगाभ्यास के दौरान हो गई। योग करने दौरान ही वे गिर पड़े तथा पलक झपकते ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए।

योग करते-करते अचानक ग्रामीण चिकित्सक को आया हार्ट अटैक, मौत

योग करते-करते अचानक ग्रामीण चिकित्सक को आया हार्ट अटैक, मौत

-- मूल रूप से भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव के निवासी थे मृतक, सिमरी दुधीपट्टी में रह करते थे ग्रामीण चिकित्सक का काम

केटी न्यूज/सिमरी

मौत कब आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है, गुरूवार को यह उक्ति सिमरी दुधीपट्टी गांव में चरितार्थ हो गई। हुआ यूं कि सिमरी दुधीपट्टी गांव में रहने वाले एक ग्रामीण चिकित्सक की मौत सुबह में योगाभ्यास के दौरान हो गई। योग करने दौरान ही वे गिर पड़े तथा पलक झपकते ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए। 

योग करते-करते अचानक ग्रामीण चिकित्सक को आया हार्ट अटैक, मौत

हालांकि, वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें उठाकर सिमरी सीचएसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी कि मौत का कोई ठीक नहीं, कब किसकी चली आए।ग्रामीण चिकित्सक की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओसाई गांव निवासी 58 वर्षीय हृदयानंद राम के रूप में हुई है।

योग करते-करते अचानक ग्रामीण चिकित्सक को आया हार्ट अटैक, मौत

ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से सिमरी दुधीपट्टी में रह ग्रामीण चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं देते थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे काफी नियमित दिनचर्या वाले थे तथा प्रतिदिन सुबह में मार्निग वॉक के अलावे योगाभ्यास भी करते थे। गुरूवार को भी सुबह में टहलने के बाद वे योगाभ्यास कर रहे थे। संभवतः उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया,

योग करते-करते अचानक ग्रामीण चिकित्सक को आया हार्ट अटैक, मौत

जिस कारण उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर उनके स्वजन भी मौके पर पहुंचे। स्वजनों के क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था। हालांकि, स्वजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए। सिमरी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि स्वजन किसी तरह की आशंका नहीं जताए है तथा बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा।

योग करते-करते अचानक ग्रामीण चिकित्सक को आया हार्ट अटैक, मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।