मानवता शर्मसार, नाली में मिला नवजात का शव
डुमरांव के वार्ड 30 में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस वार्ड के एक नाली में सोमवार की सुबह एक नवजात का शव पड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया।

केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव के वार्ड 30 में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस वार्ड के एक नाली में सोमवार की सुबह एक नवजात का शव पड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में यह बात फैल गई। हालांकि, किसी ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। स्थानीय लोगों ने बाद में शव को अपने स्तर से डिस्पोजल करा दिया। बहरहाल इस घटना की चर्चा वार्ड 30 सहित आस पास के क्षेत्रों में हो रही थी। लोग ऐसे जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाली कलियुगी मां को भी कोस रहे थे।