Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

बेटी की सगाई में आ रहा पिता ट्रेन से गिरा, रेफर

बेटी की सगाई में आ रहा पिता ट्रेन से गिरा, रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव 

बेटी की सगाई में आ रहा पिता ट्रेन से गिरा, रेफर

दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन स्थित हथेलीपुर मठिया गांव के समीप एक अधेड़ ट्रेन से गिरने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी पहचान पटना जिला के धनरुआ थाना स्थित हरला गांव का रहने वाला 50 वर्षीय रामलड्डू दास के रूप में हुई है।

बेटी की सगाई में आ रहा पिता ट्रेन से गिरा, रेफर

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस के साथ यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह मौके पर पहुंचे और जख्मी हालत में उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ अपनी बेटी की सफाई में शामिल होने के लिए जामनगर से पटना आ रहा था।

बेटी की सगाई में आ रहा पिता ट्रेन से गिरा, रेफर

इसी दौरान पोल संख्या 643/46 डाउन मेन लाइन से गुजर रही नॉन स्टॉप ट्रेन से गिर पड़ा। जीआरपी के तारकेश्वर पंडित और आरपीएफ के डीके सिंह ने बताया कि जख्मी के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी हैं। परिजनों के अनुसार अधेड़ के बेटी की सगाई आगामी 17 मार्च को होने की बात बतायी गयी हैं। जख्मी के पास से मिले टिकट से यह जानकारी मिली है कि वह जामनगर से अपने घर जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।