Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

तियरा-बहुवारा मार्ग स्थित कराहे से मिला युवक का शव, सनसनी

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा बहुआरा मार्ग पर पानी भरे कराहे में एक 21 वर्षीय युवक का शव मिला।

तियरा-बहुवारा मार्ग स्थित कराहे से मिला युवक का शव, सनसनी

तीन दिन से था लापता तियरा का अंकित, गला रेत की गई हत्या

केटी न्यूज/राजपुर 

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा बहुआरा मार्ग पर पानी भरे कराहे में एक 21 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की गला रेत हत्या की गई थी। इसकी जानकारी मिलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहा क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। जहा पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान की। शव को कब्जे में ले घटना की जांच में जुट गई। तियरा गांव निवासी अंकित कुमार मौर्य पिता राधेश्याम सिंह के रूप में की गई है। वही, घटना के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर के तियरा गांव निवासी राधेश्याम सिंह का पुत्र अंकित कुमार तीन दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के दोस्तों के साथ घर से गायब था। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदार के घर फोन कर इसकी जानकारी दी गई। मगर, उनलोगों द्वारा जानकारी दी गई उसके साथ अंकित अंकित नही आया है। जिसको लेकर विगत 24 अगस्त को मृतक के पिता राधे श्याम सिंह द्वारा राजपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वही, आवेदक के बाद पुलिस द्वारा खोजबीन की जाने लगी। इसी बीच सोमवार कि अहले सुबह खेत घूमने गए किसानों ने कराहे के पास एक शव देखा जहा, कानो-कान खबर होते ही घटनास्टल ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहा पहुंची पुलिस शव की पहचान कर जांच में जुट गई। इधर घटना की जानकारी के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रथम दृष्टया मालूम होता है कि युवक की हत्या गला रेत कर की गई है। हालांकि, युवक की पहचान हो गई। घरवालों को सूचित किया गया। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।