Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

संदेहास्पद स्थिति में मां बेटी की मौत

संदेहास्पद स्थिति में मां बेटी की मौत

रात मे पानी पीने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, बाल्टी में मरा मिला साप का बच्चा

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय थाना क्षेत्र के भटौली गांव में संदेहास्पद स्थिति में मां बेटी की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक में उमेश पाण्डेय की 40 वर्षीय पत्नी शंकुतला देवी व उनकी 8 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी बताई जाती है। घटना रविवार की है। परिजनों के अनुसार शनिवार की रात बाल्टी

संदेहास्पद स्थिति में मां बेटी की मौत

में पानी भरकर घर गया था। आधी रात के बाद मां बेटी ने अपनी प्यास बुझाने के लिए घर में रखे बाल्टी के पानी का सेवन किया। पानी पीने के दो घंटे बाद मृतिका छोटी कुमारी का अचानक स्वास्थ्य खराब होने लगा। जिसे परिवार के लोगों ने नावानगर सीएचसी में इलाज के लिए ले गए। सीएचसी के चिकित्सक ने छोटी की स्वास्थ्य स्थिति भांपते हुए बक्सर रेफर कर दिया। बक्सर ले

संदेहास्पद स्थिति में मां बेटी की मौत

जाने के क्रम में छोटी ने दम तोड़ दिया। परिजन छोटी का शव वापस घर लेकर पहुंचे, तो शंकुतला देवी की स्वास्थ्य भी खराब होने लगी थी। यह देख परिजनों ने पानी भरी बाल्टी को देखा तो उसमें सांप का बच्चा ( पोआ ) मरा हुआ पड़ा था। जिसके बाद परिजनों ने शंकुतला देवी को कंजिया ठाकुरजी धाम लेकर पहुंचे। जहां उसकी भी मौत हो गई। इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी उन्हें किसी भी माध्यम से नहीं मिली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।