सड़क हादसे में एचजी जवान की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में एचजी जवान की दर्दनाक मौत
दुघर्टना के बाद पहुंची पुलिस

- एनएच 922 पर नावाडेरा गांव के समीप हुई पीकप-बाइक की टक्कर

केटी न्युज/ बक्सर

सड़क हादसे में एचजी जवान की दर्दनाक मौत जिसके बाद कोहराम मच गया। दुघर्टना बुधवार की रात लगभग उस बजे एनएच 922 पर नावाडेरा के समीप हुई। सूत्रों कि मानें तो नावानगर थाने में तैनात भटौली निवासी धनोज सिंह (46) पिता अरविंद सिंह एक युवक के साथ बाइक से बक्सर जा रहे थे। उसी दौरान नावाडेरा के समीप दूसरी लेन में अचानक जाकर बाइक चलाने लगे। जिसके कारण विपरीत दिशा से आ रही बांस लदी पिकअप से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में बाइक-पीकप में फंस गई। जिसके कारण दोनों सवार 10 फिट तक तक घसीटता हुआ आगे गया। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक चला रहे युवक को इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं होमगार्ड के जवान धनोज को एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया। चिकित्सकों के द्वारा घायल होमगार्ड की जा रही थी। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे में परिजनों में कोहराम मच गया। सूत्रों की मानें तो दुघर्टना के दौरान बाइक होमगार्ड के जवान चला रहा था।