Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

भैंस चुरा पिकअप से लेकर भाग रहे थे चोर, वाहन पलटा एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भैंस चुरा पिकअप से लेकर भाग रहे थे चोर, वाहन पलटा एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
फोटो- घटना स्थल पर उमड़ी भीड़

- दावथ थाना क्षेत्र से रात में चुराए थे तीन भैंस

- नावानगर थाना क्षेत्र में दुर्घटना ग्रस्त हो गया भैंस लदी पिकअप

केटी न्यूज/ नावानगर 

रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव से तीन भैंस को चुरा उसे पिकअप वाहन से लेकर भाग रहे चोरों की किस्मत ने दगा दे दिया है। नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ भट्ठा पुल के पास वाहन पलटने से खलासी की मौत हो गई है जबकि वाहन चालक समेत अन्य चोर फरार हो गए है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जें मे लो पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। जबकि भैंसों के कान में लगे ईयर टैग के माध्यम से पशुपालक को भी उनकी भैंस बरामद होने की जानकारी दी गई है। मृतक झुन्नु नट बिहिया थाना क्षेत्र के बनाही गांव का रहने वाला है। जबकि पिकअप चालक की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना रविवार अहले सुबह की है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप को सीधा किया। जिसके बाद पिकअप में दबे मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया। इधर चोरी गई मवेशी के पशुपालक भी पहुंचकर अपनी मवेशी की पहचान कर लिए है।

भैंस चुरा पिकअप से लेकर भाग रहे थे चोर, वाहन पलटा एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि नहर मार्ग पर केसठ गांव के युवा दौड़ की  प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी उनकी नज़र नहर में पलटी पीकअप पर पड़ी। जिसके बाद युवाओं ने इसकी सूचना गांव वालों के साथ पुलिस को दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि केसठ भट्ठा पुल के पास पिकअप पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। शव की पहचान कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की रात मृतक एवं उसके सहयोगी रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के जोगनी गांव से यमुना पासवान की तीन दुधारु मवेशी भैंस चुराकर पिकअप के माध्यम केसठ नहर मार्ग से चौगाई की तरफ लेकर भाग रहे थे। पर रास्ते में केसठ भट्ठा के पास पिकअप पलट गई। जिससे मवेशी चोरी का भंडाफोड़ हो गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।