रघुनाथपुर में करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग
प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर निवासी किसान मथुरा पासवान अपने मवेशी को चराने के लिए ले जा रहे थे।

केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर निवासी किसान मथुरा पासवान अपने मवेशी को चराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान बिजली के पोल के संपर्क में आने से मवेशी करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। किसान मथुरा पासवान ने बताया कि मवेशी उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन था।

उसकी मौत से उन्हें करीब 50 हजार रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।किसान ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से घटना की जांच कराने तथा सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली के पोल और तारों की जांच कर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

