भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के असामयिक निधन से चौगाईं में शोक की लहर

भाजपा के वरिष्ठ नेता व चौगाईं मंडल क पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन हो गया है। उनका निधन पैतृक गांव चौगाईं में मंगलवार की सुबह हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही सामाजिक व राजनैतिक गलियारे मंे शोक की लहर दौड़ गई।

भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के असामयिक निधन से चौगाईं में शोक की लहर

- दिवंगत नेता के पैतृक गांव चौगाईं पहुंच भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, बताया अपूरणीय क्षति

केटी न्यूज/चौगाईं

भाजपा के वरिष्ठ नेता व चौगाईं मंडल क पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन हो गया है। उनका निधन पैतृक गांव चौगाईं में मंगलवार की सुबह हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही सामाजिक व राजनैतिक गलियारे मंे शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन की जानकारी मिलते ही चौगाईं स्थित उनके घर पहुंच भाजपा नेताओं ने अश्रुपुरित नेत्रों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें एक मिलनसार और कर्मठ कार्यकर्ता बताया और कहा कि स्व. सिंह ने लंबे समय तक भाजपा की सेवा की है। निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनक असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणनीय क्षति है। वे भाजपा के सच्चे सिपाही थे तथा मुझे आजीवन उनकी कमी खलते रहेगी। उन्होंने कहा कि चौगाईं में संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सबसे अधिक था। 

इस मौके पर शोक जताने वालों में शीला त्रिवेदी, देवीदयाल सिंह, चौगाईं जिला पार्षद अरविंद प्रताप शाही, जिला प्रवक्ता शक्ति राय, नंदलाल पंडित, राकेश कुमार गौतम, संतोष कुमार दुबे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, दीपक यादव, रमेश पाण्डेय, रितेश पांडेय, दयाशंकर तिवारी, अशोक तिवारी, बलराम पांडेय, सुनील सिद्धार्थ, डॉ संजय यादव, मनोज सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, विपिन सिंह, सतीश राय और भोला तिवारी सहित कई लोग शामिल रहे।