Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल वालों ने जमाई की गला दबाकर कर की हत्या

पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल वालों ने जमाई की गला दबाकर कर की हत्या

- उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की घटना, मामले में एक गिरफ्तार

- ससुर व साले‌ पर गला दबाकर हत्या का करने का लगाया आरोप

केटी न्यूज/आरा

जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें ससुराल में 32 वर्षीय एक दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर दी। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी जगलाल डोम का बेटा बसंत डोम था। घटना को लेकर गांव में सनसनी मच गयी है। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और छानबीन के क्रम में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल वालों ने जमाई की गला दबाकर कर की हत्या

मामले के संबंध में मृतक के चाचा सुदामा डोम ने बताया कि बसंत की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के दो साल बाद से ही वह परिवार के साथ वह ससुराल बेलाउर में साथ रह रहा था। सोमवार की सुबह बसंत की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद उसकी पत्नी उससे खार खाकर घर से निकलकर टोला में चली गई। उसके बाद बसंत के ससुर और सालों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी।

पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल वालों ने जमाई की गला दबाकर कर की हत्या

बाद में चांदी गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा फोन कर घटना की सूचना दी गयी  उस आधार पर वे लोग उसके ससुराल बेलाउर गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सुदामा डोम द्वारा बसंत के ससुर सहित अन्य पर मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि बसंत डोम के परिवार में मां लंगडी देवी,पत्नी मानको देवी और पांच पुत्री है। घटना के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है। मां लंगडी देवी और पत्नी मानको देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।