दहेज में नही मिली बाइक तो ससुराल वालों ने कर दी गर्भवती बहू की हत्या

दहेज में मायके वालों ने बाइक व सोने की चेन नही दी तो गर्भवती बहू को पीट-पीट कर मार डाला। मायके वालों ने सास-ससुर व पति पर हत्या कर आरोप लगाया है। हत्या की घटना चारपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरागांव में हुई है।

दहेज में नही मिली बाइक तो ससुराल वालों ने कर दी गर्भवती बहू की हत्या

केटी न्यूज/आरा 

दहेज में मायके वालों ने बाइक व सोने की चेन नही दी तो गर्भवती बहू को पीट-पीट कर मार डाला। मायके वालों ने सास-ससुर व पति पर हत्या कर आरोप लगाया है। हत्या की घटना चारपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरागांव में हुई है। 

मृतका सेमरांव गांव निवासी अनीता देवी पित रविंद्र कुमार उर्फ डब्लू की रूप मेंकी गई। वहीं गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी मृतका के पिता संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अनिता की शादी बड़ी धुमधाम व हिन्दू रिति-रिवाज से 17 मई 2023 को रविंद्र कुमार उर्फ डब्लू पिता राज कुमार यादव से हुई थी।

शादी के समय लड़के पक्ष के लोगों ने स्प्लेंडर बाइक की मांग की थी। जिसे दिया भी गया। शादी के महज चार महीने बाद ही अनीता पति और सास ने आपाची बाइक और सोने की चेन मांगने लगे। जब नही पाया तो अनीता के साथ मारपीट करने लगे। वह चार माह की गर्भवती थी। मैने लड़कों वालों से वादा किया था धान की कटनी के बाद सब कुछ दे दूंगा। परन्तु इसी बीच उनलोगों ने हत्या कर दी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोर्स्टमाटम के लिए भेज दिया गया है।