मुकुंदपुर गांव में डीजे देखने निकला आठ वर्षीय इकलौते बेटे की दो दिन बाद दिन कुएं से मिला शव, हत्या का आरोप

डीजे देखने निकला आठ वर्षीय मासूम की दो दिन बाद कुआं से शव बरामद हुआ। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की है। जहां शुक्रवार से गायब बच्चे का शव मिला है................

मुकुंदपुर गांव में डीजे देखने निकला आठ वर्षीय इकलौते बेटे की दो दिन बाद दिन कुएं से मिला शव, हत्या का आरोप

केटी न्यूज/आरा। 

डीजे देखने निकला आठ वर्षीय मासूम की दो दिन बाद कुआं से शव बरामद हुआ। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की है। जहां शुक्रवार से गायब बच्चे का शव मिला है। शनिवार की दोपहर गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया। मृत मासूम की पहचान  मुकुंदपुर गांव निवासी राजा कुमार 8 पिता अर्जुन सिंह के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार राजा शुक्रवार को डीजे दिखने को बोलकर घर से निकला था। परिजनों द्वारा डीजे वाले पर हीं कुएं में फेंक कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया। परन्तु हत्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में मृत राजा के दादा भीम सिंह के द्वारा एफआईआर दर्ज करायी गयी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चारपोखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके पुलिस द्वारा डीजे वाले से भी पूछताछ की जा रही है। मृत बालक के दादा भीम सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर गांव में डीजे बज रहा था। लिलारी गांव का एक डीजे वाला गांव में आया था। उनका पोता भी डीजे देखने गया था।

उसके बाद डीजे वाला उनके पोता राजा कुमार को मोबाइल का लालच देकर अपने साथ बधार की ओर ले गया। गांव के तीन लोगों ने डीजे वाले को उनके पोते को ले जाते देखा था। काफी देर बाद भी उनका पोता राजा घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा बताया कि राजा डीजे वाले के साथ बधार की ओर जाते देखा गया है।

उस आधार पर डीजे वाले से पूछताछ की गयी, तो उसने भी बताया कि राजा उसके साथ गया था और उसका मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया। भीम सिंह की ओर से लिलारी गांव निवासी डीजे वाले पर मोबाइल का लालच देकर अपने पोते को अपने साथ ले जाने और हत्या कर कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

उससे पूछताछ की जा रही रही है। पूछताछ के बाद ही क्लियर हो पाएगा। परिजनों ने बताया कि राजा कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एक भाई व एक बहन में छोटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। उसकी मां ललिता देवी की मौत उसके जन्म के समय ही हो गई थी। उसके परिवार में बड़ी बहन शिवानी और पिता अर्जुन सिंह है। घटना के बाद उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।