परिजनों का आरोप महिला की रेप कर हुई हत्या शव को बालू में दफनाया, पुलिस ने शव को निकाल कराया पोस्टमार्टम दो गिरफ्तार, एसपी बोले - पीएम रिपोर्ट का इंतजार

परिजनों का आरोप महिला की रेप कर हुई हत्या शव को बालू में दफनाया, पुलिस ने शव को निकाल कराया पोस्टमार्टम दो गिरफ्तार, एसपी बोले - पीएम रिपोर्ट का इंतजार

सोमवार की देर रात चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में आरोपियों ने घटना को वरदात

केटी न्यूज/आरा

 भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में एक तीस वर्षीय महादलित महिला की हत्या करने के बाद शव को दफना दिया गया। गलत काम करने के बाद गला दबाकर महिला की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव दफनाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है। शव मंगलवार की नदी किनारे बालू के नीचे से निकाला गया। मृत महिला जहनपुर गांव की ही रहने वाली थी। पड़ोस के ही दो लोगों पर नशे की हालत में रेप करने के बाद हत्या करने और शव दफनाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस की ओर से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें जहनपुर गांव निवासी श्रीराम मुसहर और दारोगा मुसहर शामिल हैं। दोनों महिला के पड़ोसी और एक जाति के हैं।

प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते एसपी प्रमोद कुमार

एसपी प्रमोद कुमार द्वारा बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना और आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी।  उन्होंने बताया कि 15-16 मई की रात करीब 12 बजे  सूचना मिली कि जहनपुर गांव में एक महिला की दो लोगों द्वारा नशे की हालत में गलत काम करने के बाद हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। उसके बाद मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एएससी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। छानबीन में जुटी टीम को सूचना मिली की शव को गांव के पास नदी के किनारे बालू के नीचे दफनाया गया। उस आधार पर पुलिस द्वारा बालू के नीचे से शव बरामद किया गया। उसके बाद दोनों आरोपितों को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों द्वारा हत्या करने की बात स्वीकार की गयी है। हालांकि फिलहाल हत्या का कारण नहीं बताया गया है। एसपी ने बताया कि महिला के पति की ओर से दोनों पड़ोसियों पर नशे की हालत में गलत काम करने के बाद हत्या करने और साक्ष्य मिटाने को शव दफनाने का आरोप लगाया गया है। उस आधार भी जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी। वैसे घटना की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। ग्रामीणों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।