सनसनी : ईद की नमाज के बाद घर से निकला युवक का रविवार की दोपहर जेल के पीछे मिला शव

सनसनी : ईद की नमाज के बाद घर से निकला युवक का रविवार की दोपहर जेल के पीछे मिला शव

- जांच में जुटी पुलिस दोस्त गिरफ्तार 

केटी न्यूज / आरा

 शनिवार को ईद की नमाज के बाद घर से गायब युवक का शव जेल के पीछे रविवार दोपहर पोखरा के करीब शव बरामद हुआ। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र खेताड़ी मोहल्ले की है। मृतक का चेहरा काफी कुचा हुआ था। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही रौजा मुहल्ला निवासी जमीरुद्दीन ऊर्फ गोरख (27) पिता सलीम के रूप में हुई। वह पेशे से पेंटर था। परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप दोस्त अबरपुल मोहल्ला निवासी पर लगया जा रहा है। जो घर से लेकर गया हत्या कर शव फेंक दिया। हत्या का कारण परिवार के लोग अभी स्पष्ट नहीं कर रहे है। वहीं थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली जा रही है। पेंटर जमीरुद्दीन का साला मो. रईस कौसर ने बताया कि शनिवार सुबह उसके बहनोई ईद की नमाज के बाद घर पर ही थे।

तभी अबरपुल निवासी उनका दोस्त मो. गुड्डू आया और उनको लेकर चला गया। शाम में करीब छह बजे तक जब उसके बहनोई घर नहीं लौटेस तो खोजबीन शुरू की गयी। कुछ नहीं पता चला तो स्थानीय थाना में शिकायत भी की गयी। उसके बाद वे लोग मो. गुड्डू के घर गए, लेकिन उससे मुलाकात नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह भी वेलोग दुबारा मो.गुड्डू के घर गए। उस समय भी गुड्डू घर पर नहीं मिला।

बाद में करीब 11 बजे फिर उसके घर गए तब, उससे मुलाकात हुई। पूछताछ करने पर पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में कहा कि खेताड़ी मोहल्ला निवासी आदिल नामक युवक ही कुछ बतायेगा। उसके बाद वह आदिल से मिलाने की बात कह सभी को जेल के पीछे ले गया। वहां उसके बहनोई का शव पड़ा हुआ था।

उसके बाद गुड्डू को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों के अनुसार पेंटर जमीरुद्दीन दो भाई भाई और बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी शाहीन परवीन उर्फ पम्मी, पुत्री सुमैया,आयशा और पुत्र मो. सुलेमान है। घटना के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है। पत्नी शाहीन परवीन उर्फ पम्मी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।