Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

हत्या या दुघर्टना: भोजपुर में दो युवकों का मिला शव, मचा हडकंप

सोमवार की सुबह आरा में दो युवकों का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या या दुघर्टना:  भोजपुर में दो युवकों का मिला शव, मचा हडकंप

केटी न्यूज/आरा 

सोमवार की सुबह आरा में दो युवकों का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूत्रों कि मानें तो शव से लगभग एक किलोमीटर पहले एक बाइक बरामद हुई। वहीं जेब से कुछ नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। शव भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चवरिया गांव के समीप मिला। मृत किशोकर की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के खरचौया गांव निवासी आदर्श कुमार पिता संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई।

हत्या या दुघर्टना:  भोजपुर में दो युवकों का मिला शव, मचा हडकंप

वहीं दुसरे युवक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के बतियर गांव निवासी रौशन कुमार पिता संतोष कुमार राय के रूप में हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों की हत्या की है। एकवारी गांव मुकेश राय के पुत्र प्रकाश राय ने फोन कर बुलाया था। जिसके बाद आदर्श घर नही आया। सुबह में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।  मृतक आदर्श के पिता पिछले 10 सालों से आरा के आनंद नगर में किराया के मकान में रहते है। वे गार्ड की नौकरी करते है। आदर्श कुल तीन भाई था। वह इंटर में पढ़ता था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मां ज्ञानती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक रौशन कुमार के पिता संतोष राय आर्मी से सेवानिवृत है। वे विगत 13 सालों से आनंद नगर में मकान बनाकर रहते है। रौशन शादीशुदा है उसे एक ढाई साल का बेटा है। घटना की सूचना के बाद पत्नी प्रियांशु व मां संगीता राय का रो-रो कर बुरा हाल है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।