Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ब्रह्मपुर मेें चाचा ने भतीजे को गोली मार की हत्या, जून में होनी थी शादी

ब्रह्मपुर मेें चाचा ने भतीजे को गोली मार की हत्या, जून में होनी थी शादी

- पूर्व से चला आ रहा था जमीनी विवाद रिटायर्ड फौजी है आरोपी चाचा

- घर के होनहार लड़का था पप्पू पाण्डेय कोर्ट का कागजात देखता था यही

केटी न्यूज/ ब्रह्मपुर 

ब्रह्मपुर मेें चाचा ने भतीजे को गोली मार की हत्या, जून में होनी थी शादी

जमीनी विवाद में चाचा ने भजीजे को गोलीमार कर हत्याकर दी। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव रविवार की सुबह साढ़े छह बजे के लगभग हुई। जैसे ही युवक प्रतिदिन की तरह दौड़ कर घर पहुंचा रिटायर्ड फौजी चाचा तारक पाण्डेय ने ताबड़तोड़ दो गोलीमारी दोनों गोली सीने में लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद चाचा घटना स्थल से भाग निकला। वहीं आनन-फानन में परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।

ब्रह्मपुर मेें चाचा ने भतीजे को गोली मार की हत्या, जून में होनी थी शादी

जिसके बाद कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना टीम गांव में पहुंची। आरोपी के घर अयोध्या पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी पप्पु पाण्डेय (26) पिता सत्य नरायण पाण्डेय के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक पप्पु की शादी तय हो गई थी जून में शादी की तारीख थी। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार तारक पाण्डेय शुरू से ही बेईमान प्रवृति का है। वह सत्यनरायण पाण्डेय के हिस्से की जमीन हड़प लिया था। जिसका कोर्ट में केस चल रहा था। पप्पु होनहार था कोर्ट में तारीख पर वही जाता था। कागज में कमजोर होता देख तारक ने भतीजे पप्पु की हत्या कर दी। डुमरांव एसडीपीओ सह एएसपी राज ने हत्या की पुष्टी करते हुए कहा कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अभियूक्त घर से 315 बोर की एक राइफल 315 बोर की 19 गोली व 315 बोर की 45 खोखा एवं पिस्टल कारतूस के साथ  4लाख 10 हजार रुपए बरामद किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।