केसठ में विकास दिवस सह विशेष ग्राम सभा का आयोजन

प्रखंड के केसठ पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस सह विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के नामों की घोषणा भी की गई।

केसठ में विकास दिवस सह विशेष ग्राम सभा का आयोजन

केटी न्यूज/केसठ।

प्रखंड के केसठ पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस सह विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के नामों की घोषणा भी की गई। पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 617 लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की गई। सूची का वाचन कर ग्रामीणों को बताया गया कि पात्र लाभार्थियों को जल्द ही आवास निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया अरविंद यादव उर्फ गामा पहलवान ने की। इस अवसर पर पंचायत रोजगार सेवक जितेंद्र सिंह, आवास सहायक राजीव कुमार,उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता,पंचायत सचिव अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मनरेगा, नल-जल, स्वच्छता, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव भी दिए। मुखिया ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया।