Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

चक्की पांडेय डेरा में मध्य रात्रि एक वृद्ध की मौत सड़क हादसे में हो गई। उसे घर के पास ही चक्की मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना को अंजाम देने वाली पिकअप को जब्त कर लिया है।

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

- चक्की पांडेय डेरा मुख्य पथ पर देर रात की है घटना, पिकअप के नंबर के आधार पर चालक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

- मातमपुर्सी को पहुंचे स्थानीय विधायक

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

केटी न्यूज/चक्की 

चक्की पांडेय डेरा में मध्य रात्रि एक वृद्ध की मौत सड़क हादसे में हो गई। उसे घर के पास ही चक्की मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना को अंजाम देने वाली पिकअप को जब्त कर लिया है। हालांकि, उसका चालक अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपने के बाद पिकअप के नंबर के आधार पर उसके चालक की पहचान में जुट गई है।

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

मृतक की पहचान चक्की पांडेय डेरा निवासी 65 वर्षीय दशरथ पांडेय उर्फ भीखारी पाण्डेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे शनिवार की रात कही से आ रहे थे। वे घर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे नन्हे पांडेय समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिजनों के क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था।चक्की थानाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि चालक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

स्थानीय विधायक ने घटना पर जताया गहरा दुःख

घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुर विधानसभा से राजद विधायक शंभूनाथ सिंह मृतक के दरवाजे पर पहुंच मातमपुर्सी किए। उन्होंने मृतक के पुत्रों से मिल घटना पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है तथा दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

चक्की में पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर हुई मौत, वाहन जब्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।