Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

मझरियां में शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही: आधी रात को जल उठा मझरिया, 5 परिवार बेघर, तीन भैंस की मौत

औद्योगिक थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत खूँटहा पंचायत के मझरिया गांव वार्ड नंबर-1 में शुक्रवार की देर रात एक भीषण अगलगी की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते-ही-देखते आधा दर्जन भर झोपड़ी नुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ संभल पाते, उससे पहले ही पांच परिवारों का आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

मझरियां में शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही: आधी रात को जल उठा मझरिया, 5 परिवार बेघर, तीन भैंस की मौत

केटी न्यूज/बक्सर 

औद्योगिक थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत खूँटहा पंचायत के मझरिया गांव वार्ड नंबर-1 में शुक्रवार की देर रात एक भीषण अगलगी की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते-ही-देखते आधा दर्जन भर झोपड़ी नुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ संभल पाते, उससे पहले ही पांच परिवारों का आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया।आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक उठने लगा। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच ग्रामीण जान बचाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मझरियां में शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही: आधी रात को जल उठा मझरिया, 5 परिवार बेघर, तीन भैंस की मौत

इस दर्दनाक हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान शिवजी यादव सहित अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।अगलगी कांड में ललन यादव, गणेश यादव, कमलेश यादव, बबन यादव और शिवजी यादव के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। घरों में रखा सारा घरेलू सामान, करीब 70 हजार रुपये नकद, लगभग 60 क्विंटल धान और गेहूं समेत अन्य घरेलू अनाज जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों के सामने अब खाने-पीने और रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार प्रशासन से मुआवजे और तत्काल राहत की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सहायता नहीं मिली, तो इन परिवारों का पुनर्वास बेहद मुश्किल हो जाएगा।

मझरियां में शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही: आधी रात को जल उठा मझरिया, 5 परिवार बेघर, तीन भैंस की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।