Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

सेल्स गर्ल के साथ दुष्कर्म के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सल्फास खाने की कही जा रही है बात

सेल्स गर्ल के साथ दुष्कर्म के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सल्फास खाने की कही जा रही है बात

- बड़ा सवाल क्या सल्फास खाने के घंटे भर बाद हो सकती है मौत

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की शाम एक 40 वर्षीय युवक ने मच्छड़ मारने वाली मशीन बेचने आई युवती को धोखे से घर में बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। हालांकि युवती के शोर मचाने तथा डायल 112 पर फोन को पुलिस को आपबीती सुनाने के बाद पुलिस व स्थानीय लोग दोनों सक्रिय हो गए।

सेल्स गर्ल के साथ दुष्कर्म के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सल्फास खाने की कही जा रही है बात

युवती जैसे ही उसके चंगुल से छूट बाहर आई कि वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने बाहर से उसके घर का दरवाजा बंद कर दिया। इधर आरोपी त्रिलोकी सिंह का 40 वर्षीय पुत्र प्रभात उर्फ सिब्बू भी अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। थोड़ी देर बाद जब पुलिस आई और आरोपी का दरवाजा खुलवाने लगी तो वह दरवाजा नहीं खोल रहा है।

सेल्स गर्ल के साथ दुष्कर्म के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सल्फास खाने की कही जा रही है बात

इसी दौरान संभवतः वह आत्मग्लानि की वजह से घर में रखे सल्फास की गोलियों को खा लिया था। करीब घंटे भर बाद पुलिस जैसे तैसे कर दरवाजा खोल घर के अंदर पहुंची तो आरोपी निढाल पड़ा था। पुलिस पीड़ित युवती के साथ ही आरोपी को भी कस्टडी में लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैसे

सेल्स गर्ल के साथ दुष्कर्म के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सल्फास खाने की कही जा रही है बात

बताया जाता है कि उक्त युवक की ग्रामीणों ने धुनाई भी की थी। वही पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट करवाई। इधर उसकी मौत के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आरोपी की मौत नशीला पदार्थ की वजह से हुई है या

सेल्स गर्ल के साथ दुष्कर्म के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सल्फास खाने की कही जा रही है बात

फिर ग्रामीणों की पिटाई से उसे गंभीर चोटें लगी है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पीड़ित घर में अकेले था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पटना गए हुए थे। इसी दौरान उक्त युवती मच्छड़ मारने वाली मशीन बेचने गांव में आई। आरोपी ने मशीन खरीदने का लालच दे उसे झांसे में ले अपने घर में गया तथा दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।