किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तीसरा चरण बुधवार को समाप्त हो जाएगा। इस अभियान के तहत किसानों को एक डिजिटल पहचान पत्र प्रदान की जा रही है, जो केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है।किसान पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों अथवा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपना फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा भूमि रिकॉर्ड या जमाबंदी से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य हैं।

किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

केटी न्यूज/केसठ। 

फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तीसरा चरण बुधवार को समाप्त हो जाएगा। इस अभियान के तहत किसानों को एक डिजिटल पहचान पत्र प्रदान की जा रही है, जो केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है।किसान पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों अथवा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अपना फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा भूमि रिकॉर्ड या जमाबंदी से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य हैं।बताया गया कि किसान आईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि अनुदान, बीज एवं खाद सब्सिडी सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के खाते में पहुंचाया जाएगा।

इससे किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी।प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने किसानों से अपील की है कि जो किसान अब तक फॉर्मर रजिस्ट्रेशन से वंचित हैं, वे बुधवार को प्रखंड कृषि कार्यालय अथवा शिविरों में पहुंचकर अवश्य अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन में कठिनाई आ सकती है, जिससे किसान योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।