Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

डुमरांव में रबी फसल की तैयारी तेज, अनुदानित बीज वितरण शुरू — किसानों में दिखा उत्साह

डुमरांव प्रखंड में रबी फसलों की बुवाई की तैयारी अब जोर पकड़ चुकी है। इसी बीच प्रखंड कृषि कार्यालय ने किसानों को राहत देते हुए अनुदानित दर पर बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गेहूं, चना, मसूर और मटर जैसी प्रमुख फसलों के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में किसानों ने आवेदन किया है

डुमरांव में रबी फसल की तैयारी तेज, अनुदानित बीज वितरण शुरू — किसानों में दिखा उत्साह

डुमरांव में रबी फसल की तैयारी तेज, अनुदानित बीज वितरण शुरू — किसानों में दिखा उत्साह

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव प्रखंड में रबी फसलों की बुवाई की तैयारी अब जोर पकड़ चुकी है। इसी बीच प्रखंड कृषि कार्यालय ने किसानों को राहत देते हुए अनुदानित दर पर बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गेहूं, चना, मसूर और मटर जैसी प्रमुख फसलों के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में किसानों ने आवेदन किया है।

डुमरांव में रबी फसल की तैयारी तेज, अनुदानित बीज वितरण शुरू — किसानों में दिखा उत्साह

प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रुति प्रिया ने बताया कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिले, इसके लिए विभाग पूरी पारदर्शिता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार अलग-अलग योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम के तहत 36 क्विंटल गेहूं और 14 क्विंटल हरा मटर का वितरण किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 1600 क्विंटल से अधिक प्रमाणित गेहूं बीज और 120 क्विंटल चना बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।

डुमरांव में रबी फसल की तैयारी तेज, अनुदानित बीज वितरण शुरू — किसानों में दिखा उत्साह

दलहन और तेलहन फसलों के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के तहत मसूर की दो प्रजातियों के कुल 142 क्विंटल बीज और तेलहन मिशन के अंतर्गत सरसों के 3 क्विंटल बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध हों

डुमरांव में रबी फसल की तैयारी तेज, अनुदानित बीज वितरण शुरू — किसानों में दिखा उत्साह

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और पारदर्शी बनाया गया है ताकि हर किसान इसका लाभ उठा सके। आवेदन के लिए पंजीकरण नंबर या आधार कार्ड जरूरी है। कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें ताकि समय पर बीज मिल सके और बुवाई में देरी न हो।

डुमरांव में रबी फसल की तैयारी तेज, अनुदानित बीज वितरण शुरू — किसानों में दिखा उत्साह

कृषि विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी किसान बीज के अभाव में अपनी खेती से वंचित न रह जाए। विभागीय तैयारी और किसानों का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि इस बार डुमरांव में रबी फसल का उत्पादन नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।