होने वाले समधीन व समधी के बीच हुआ प्यार कोर्ट पहुंचे थे शादी करने, जमकर चले लात-घुसे

बेटे के शादी तय करने के दौरान होने वाले समधी-समधन के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना बढ़ा की दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद दोनों ही सासाराम के निबंधन कार्यालय पहुंच गये। इधर सूचना दोनों पक्षों को हो गयी। जिसके बाद दोनों तरफ के लोग जुटने लगे। कोर्ट में अचानक हंगामा होने लगा।

होने वाले समधीन व समधी के बीच हुआ प्यार कोर्ट पहुंचे थे शादी करने, जमकर चले लात-घुसे

केटी न्यूज/सासाराम

बेटे के शादी तय करने के दौरान होने वाले समधी-समधन के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना बढ़ा की दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद दोनों ही सासाराम के निबंधन कार्यालय पहुंच गये। इधर सूचना दोनों पक्षों को हो गयी। जिसके बाद दोनों तरफ के लोग जुटने लगे। कोर्ट में अचानक हंगामा होने लगा। दोनों तरफ से जुते-चप्पल व लात घुसे चलने लगे। देखते-देखते इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। हलांकि उसी में मौजूद कुछ लोगों ने नजाकत को समझते हुए। दोनों परिवारों को ऑटों में बिठाया गांव के लिए रवाना हो गये। 

घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड की है। जानकारी दोनों रिश्ते में समधी तथा समधन होने वाले थे। एक चार बच्चों का पिता है जबकि मां तीन बच्चों की। परिजनों के अनुसार शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा गांव के रहने वाले दयाशंकर राम अपनी पुत्री की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू डिलियां निवासी धर्मशिला देवी के पुत्र के साथ ठीक किये। एक साल पहले दोनों पक्ष में शादी तय हुई, परन्तु इसी बीच लड़की के पिता दयाशंकर सिंह तथा लड़के की मां धर्मशिला देवी के बीच दोनों का मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। मंगलवार को कोर्ट में शादी करने पहुंच गये। दयाशंकर राम की दो पत्नियां पहले ही मर चुकी है। वहीं धर्मशीला देवी ने कहा कि उसका पति सुनील राम उसके साथ हमेशा मारपीट करता है। इसलिए वो अपने होने वाले समधी दया शंकर राम के साथ ही शादी कर शांति जीवन विताना चाहता है।