शिक्षा व रोजगार योजनाओं में बक्सर का परचम, राज्य में लगातार प्रथम स्थान

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बक्सर द्वारा संचालित तीनों प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

शिक्षा व रोजगार योजनाओं में बक्सर का परचम, राज्य में लगातार प्रथम स्थान

-- डीएम साहिला की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य से कहीं अधिक उपलब्धि पर जताई संतुष्टि

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बक्सर द्वारा संचालित तीनों प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध बक्सर जिले ने 146.3 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है।

यह आंकड़ा जिले में उच्च शिक्षा को लेकर छात्रों की बढ़ती जागरूकता और प्रशासनिक तत्परता को दर्शाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।इसी प्रकार मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना में भी बक्सर जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस योजना में राज्य से प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 153.9 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है, जो जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

डीएम साहिला ने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।कौशल विभाग कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि इस योजना में भी बक्सर जिले ने लक्ष्य के विरुद्ध 111.4 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की है। विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे जिले में बेरोजगारी की समस्या को कम करने में मदद मिल रही है।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विगत वर्ष अगस्त 2024 से लगातार बक्सर जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जो जिला प्रशासन की सक्रियता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय का परिणाम है।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी तरह पारदर्शिता और तत्परता के साथ योजनाओं का संचालन जारी रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।बैठक में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, डीसीएम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जिले की इस उपलब्धि को टीमवर्क का परिणाम बताते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्धता जताई।