झारखंड पुलिस ने लोकपुर के फरार गबन के आरोपी दंपति के घर चस्पाया इश्तेहार

झारखंड पुलिस ने लोकपुर के फरार गबन के आरोपी दंपति के घर चस्पाया इश्तेहार

केटी न्यूज/नावानगर 

झारखंड के सराय केला थाना से पहुंची पुलिस की टीम ने सोनवर्षा ओपी के सहयोग से लोकपुर गांव के वांछित अपराधी के घर पर इश्तहार चिपकाया है। सरायकेला से आई पुलिस टीम के एसआई दुर्गा तिर्की ने बताया कि लोकपुर गांव के सुनिल कुमार पांडेय पिता रामाकांत पाण्डेय व विनीता देवी पति सुनील कुमार पांडेय एक मामले मे फरार चल रहे है। इनके विरुद्ध सरायकेला कोर्ट से इश्तेहार निर्गत किया है। उन्होंने बताया कि सरायकेला जिला के आर आई टी थाना

ने वर्ष 2021 में राशि गबन व धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी हुई थी। जिसमें दोनों वांछित प्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए हैं। उसी समय से दोनों फरार चल रहे हैं। इस संबंध में झारखंड से पहुंची पुलिस ने सोनवर्षा ओपी पहुंच कर वांछित के घर इश्तहार चिपकने के लिए सहयोग मांगा। सोनवर्षा ओपी पुलिस ने अपनी सहयोग देकर वांछितो के घर इश्तहार चस्पाया है।