ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की हृदयगति रूकने से मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर

ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की हृदयगति रूकने से मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर

- मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे बीईओ स्व. चंदेश्वर राम, दो महीने से बंद था वेतन

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदेश्वर राम की हृदयगति रूकने से मौत हो गई है। उनका निधन मंगलवार की देर रात जिला मुख्यालय में हुआ है। बुधवार को अहले सुबह मुजफ्फरपुर से आए परिजन शव लेकर चले गए। बता दें कि वे 12 फरवरी 2024 को ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किए थे

और इसी साल अक्टूबर में सेवा निवृत होने वाले थे। जानकारों की मानें तो वे सुगर व बीपी के मरीज थे तथा विभाग द्वारा दो महीने से उनका वेतन भुगतान भी रोका गया था। इसके अलावे हाल ही में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य के कई जिलों के डीईओ व बीईओ का वेतन बंद कर दिया है।

स्व. चंदेश्वर राम मूल रूप से मुजफ्फरपुर के नया टोला बसतपुर के निवासी थे। इनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों की मानें तो विभागीय दबाव तथा वेतन बंद होने से वे परेशान चल रहे थे। माना जा रहा है कि इसी डिप्रेशन में उनकी हृदय गति रूकी है। बता दें कि पांच वर्ष पहले इसी प्रखंड के पूर्व बीईओ कृष्ण मुरारी प्रसाद की मौत भी सेवा काल में हुई थी।