Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

कलेक्ट्रेट रोड में दुर्गापूजा पंडाल में फायरिंग करने वाला लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट रोड में दुर्गापूजा पंडाल में फायरिंग करने वाला लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

- एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी, गिरफ्तार अपराधी पर विभिन्न थानों में दर्ज है पांच मामले

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर पुलिस ने पिछले दुर्गापूजा के दौरान कलेक्ट्रेट रोड स्थित पूजा पंडाल के पास फायरिंग करने वाले अपराधी को कंट्री मेड लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार अंकित यादव पिता अखिलेश सिंह मित्रलोक कॉलोनी का रहने वाला है।

कलेक्ट्रेट रोड में दुर्गापूजा पंडाल में फायरिंग करने वाला लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उसके पास से लोडेड पिस्टल के साथ दो कारतूस तथा एक मोबाईल फोन भी मिला है। एसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी रविवार की शाम गुप्त सूचना पर ज्योति चौक के पास से की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्योति चौक के पास एक कुख्यात हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगा है।

कलेक्ट्रेट रोड में दुर्गापूजा पंडाल में फायरिंग करने वाला लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

इस सूचना पर एक टीम गठित कर उसे गिरफ्तार करने को भेजा गया। टीम ने उसे पलक झपकते ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की है। उस पर आर्म्स ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि उक्त अपराधकर्मी ने दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर फायरिंग करने के अलावे कई अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

कलेक्ट्रेट रोड में दुर्गापूजा पंडाल में फायरिंग करने वाला लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उस पर नगर थाना में दो और मुफ्सिल थाने में दो तथा औद्योगिक थाना में एक समेत कुल पांच मामले दर्ज है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर संजय कुमार सिन्हा के अलावा नगर थाना के सशस्त्र बल व डीआईयू की टीम शामिल रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।