आरा–बक्सर एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी
आरा–बक्सर त्रिस्तरीय पंचायत एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी सोनू कुमार राय की जीत पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेताओं ने इसे सत्य, संघर्ष और जनसमर्थन की जीत बताया।


केटी न्यूज/बक्सर
आरा–बक्सर त्रिस्तरीय पंचायत एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी सोनू कुमार राय की जीत पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेताओं ने इसे सत्य, संघर्ष और जनसमर्थन की जीत बताया।प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालों में बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे, बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय पांडे तथा जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद मौर्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेताओं ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि जनता लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है।नेताओं ने बक्सर सहित आरा–बक्सर क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति पर भरोसा जताया है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि यह परिणाम पूरी तरह जनभावना की जीत है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगा तथा क्षेत्र के विकास, किसानों, युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि सोनू कुमार राय जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

