Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

23 को नावानगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तैयारी पूरी

23 को नावानगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  तैयारी पूरी

- पूर्व संध्या पर एसडीओ तथा जदयू की टीम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

केटी न्यूज/डुमरांव

23 को नावानगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  तैयारी पूरी

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरूवार को नावानगर में बक्सर संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा नावानगर हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की गई है। जहां, वे हेलीकाप्टर से आएंगे। पूर्व संध्या पर डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार व जदयू के प्रदेश महासचिव विनोद राय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव विनोद ने बताया कि बिहार के विकास पुरूष एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में सभा करेंगे।

23 को नावानगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  तैयारी पूरी

उन्होंने कहा कि उनके चुनावी सभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। वही उन्होंने कहा कि इस चुनावी सभा के बाद बक्सर सीट से एनडीए प्रत्याशी के रिकार्ड मतों से जीत पर मुहर लग जाएगी।

23 को नावानगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  तैयारी पूरी

विनोद की मानें तो मुख्यमंत्री की पहचान विकास पुरूष के रूप में है। निश्चित ही उनके सभा का विशेष लाभ एनडीए प्रत्याशी को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सभा में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं के साथ ही हजारों की भीड़ उमड़ेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।