केटी न्यूज/डुमरांव
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने कहा कि यह जीत काफी खास है।जदयू नेता ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी यहीं कहानी दुहराई जाएगी।

जनता विपक्ष के झूठ फरेब व जात-पात की राजनीति से उब चुकी है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशक में बिहार का चहुमुंखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही बिहार की जनता भी विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में एक बार फिर से एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है।

वहीं, जदयू नेता ने कहा कि 15 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत केशोपुर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ले जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। वहीं, दियारा क्षेत्र का काफी तेजी से विकास हुआ है।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।