Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

प्रारंभिक रुझानों में एनडीए को दो तिहाई बहुमत, बक्सर में दो सीटों पर एनडीए आगे, हुलास- राहुल पीछे

प्रारंभिक रुझानों में एनडीए को दो तिहाई बहुमत, बक्सर में तीन सीटों पर एनडीए आगे, हुलास पीछे

प्रारंभिक रुझानों में एनडीए को दो तिहाई बहुमत, बक्सर में दो सीटों पर एनडीए आगे, हुलास- राहुल पीछे

केटी न्यूज/बक्सर 

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिखाई पड़ रहा है।

प्रारंभिक रुझानों में एनडीए को दो तिहाई बहुमत, बक्सर में दो सीटों पर एनडीए आगे, हुलास- राहुल पीछे

वही बक्सर जिला के चारों विधानसभा सीटों में तीन पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि ब्रह्मपुर से बाहुबली हुलास पांडे राजद के वर्तमान विधायक शंभू नाथ सिंह से 831मतों से पीछे चल रहे हैं। जिसमें शंभूनाथ सिंह को 3771 मत जबकि हुलास पांडे को 2940 मत मिले हैं।

बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को अबतक 8923 जबकि संजय तिवारी को 2897 मत मिल पाया है। आनंद मिश्रा प्रारंभिक रुझान में है भारी बढ़त बनाए हुए हैं तथा वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से  छह हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

वही राजपुर सुरक्षित सीट से निवर्तमान विधायक विश्वनाथ राम को 14540 जबकि जदयू प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री संतोष निराला को 12372 मत मिले है। पूर्व मंत्री 2168 मतों से आगे है।यह आंकड़ा तीसरे राउंड के मतों की गिनती का है। वही डुमरांव विधान सभा सीट से जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह को छः राउंड तक 17340 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी निवर्तमान विधायक अजीत कुमार सिंह को 19615 मत मिल पाया है। अजित सिंह 2275मतों से आगे चल रहे हैं।

प्रारंभिक रुझानों से साफ हो गया है कि इस बार महागठबंधन का सुरक्षित गढ़ माने जाने वाला बक्सर जिला भी एनडीए के पहले में जाता दिखाई पड़ रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।