Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बिहार उपचुनाव टालने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहुंची सुप्रीम कोर्ट

बिहार में उपचुनाव होने वाले हैं।जिसको लेकर प्रशांत किशोर ने एक मांग रखी।प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के अनुसार बिहार में उपचुनाव की तारीख आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

बिहार उपचुनाव टालने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Prashant kishor

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार में उपचुनाव होने वाले हैं।जिसको लेकर प्रशांत किशोर ने एक मांग रखी।प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के अनुसार बिहार में उपचुनाव की तारीख आगे बढ़ाई जानी चाहिए। जन सुराज पार्टी की ओर से दाखिल की गई याचिका में बिहार में छठ पूजा का हवाला देते हुए उपचुनाव की तारीख को 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर किए जाने की मांग की गई है। 

बिहार उपचुनाव टालने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहुंची सुप्रीम कोर्ट

इस मांग को लेकर बिहार उपचुनाव टालने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। प्रशांत किशोर की पार्टी की इस मांग से चुनाव आयोग सहमत नहीं है। इसी वजह से अब पार्टी इस मुद्दे को लेकर कोर्ट पहुंच गई है।चुनाव आयोग ने जन सुराज पार्टी की मांग नहीं मानी और बिहार में उपचुनावों की तारीख आगे नहीं बढ़ाई। इसके बाद चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की गई है। 

बिहार उपचुनाव टालने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहुंची सुप्रीम कोर्ट

याचिका में जन सुराज पार्टी ने दलील दी है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में चुनावों की तारीख को धार्मिक आयोजनों के आधार पर चुनाव आयोग ने आगे बढ़ाया था, जबकि बिहार में छठ जैसा लोक पर्व होने के बावजूद उपचुनावों की तारीखों को आगे नहीं बढ़ाया गया है। याचिका के मुताबिक चुनाव आयोग का बिहार में चुनाव स्थगित करने के अनुरोध पर विचार न करना अन्यायपूर्ण और संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन भी है।जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार 11 नवंबर को सुनवाई करेगा।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।