Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल दी डेंगू से बचाव की जानकारी

स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल दी डेंगू से बचाव की जानकारी

केटी न्यूज/चौसा 

स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल दी डेंगू से बचाव की जानकारी

डेंगू दिवस के मौके पर चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा.अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। जो चौसा पीएचसी से निकल यादव मोड़, खि़लाफ़तपुर, नारायणपुर आदि जगहों से होकर वापस पीएचसी पहुंचा। इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा  मरीजों को डेंगू की पहचान व बचाव के उपाय बताए गए।

स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल दी डेंगू से बचाव की जानकारी

इस सम्बंध में चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि डेंगू की बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है। इसकी पहचान तेज बुखार आना बदन सर आंखों के पीछे दर्द एवं जोड़ों में दर्द त्वचा पर लाल धब्बे चकते का निशान होना नाक मसूड़े या उल्टी के साथ रक्तस्राव काला पैखाना होना इत्यादि इस बीमारी के लक्षण है।  उन्होंने बताया कि बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय नष्ट किये चिकित्सक के संपर्क में तुरंत आना चाहिए।

स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल दी डेंगू से बचाव की जानकारी

डेंगू बुखार की स्थिति में सभी रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है, समय पर उपचार करने से मरीज पूर्णत स्वस्थ्य भी हो जाता है। वही डा. चंद्रमणी विमल ने बताया कि डेंगू से बचाव के कुछ उपाय अपनाने पर इसे बचा जा सकता है। जैसे दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल, मच्छर भगाने वाली दवा क्रीम का प्रयोग, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने और घर के सभी कमरे को

स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल दी डेंगू से बचाव की जानकारी

साफ सुथरा एवं हवादार बनाए रखें टूटे-फूटे बर्तनों कूलर एसी फ्रिज के पानी को निकाल दें, पानी टंकी एवं घर के अंदर एवं अगल-बगल के जगह पर पानी न जमा होने दें, अपने आसपास के जगह को साफ सुथरा रखें एवं जमा पानी पर कीटनाशक दावों का छिड़काव करें इत्यादि  जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल भी डाल सकते है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल दी डेंगू से बचाव की जानकारी

जिससे डेंगू बीमारी से बचा जा सकता है मौके पर डा. किरण कुमारी, डा. अतहर अली, हरे राम सिंह, लैब टेक्नीशियन अमरेंद्र कुमार, अंतू सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक सनी कुमार, गुड्डू पाठक, नितिन कुमार राय, नितिन सिंह, अरविंद कुमार, प्रेमशिला कुमारी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।