Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

पंचायत चुनाव में लगे वाहनों का नहीं हुआ भुगतान

पंचायत चुनाव में लगे वाहनों का नहीं हुआ भुगतान
वाहनों का फाइल फोटो

केटी न्यूज/केसठ

पंचायत चुनाव में लगे वाहनों का नहीं हुआ भुगतान

वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान चुनावी कार्य में लगाए गए वाहनों का अब तक भुगतान नहीं होने से वाहन मालिकों में नाराजगी व्याप्त है। ज्ञात हो कि पिछले पंचायत चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्याे में लगे वाहन का तीन वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी भुगतान नहीं होना संबंधित अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। वही पिछले बार का भुगतान अभितक नहीं हुआ।

पंचायत चुनाव में लगे वाहनों का नहीं हुआ भुगतान

जिसका असर इस बार के चुनाव पर पड़ेगा। वर्तमान में लोकसभा चुनाव का कार्य जोरों पर है। प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुटी हुई है। विभाग द्वारा चुनाव में कार्य के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने की तैयारी चल रही है। वही वाहन मालिकों ने पिछले बार का बकाया को ले इस बार चुनाव में अपना गाड़ी नही देने का फैसला लिया है।

पंचायत चुनाव में लगे वाहनों का नहीं हुआ भुगतान

वाहन मालिक संजय उपाध्याय, सुभाष आर्य आदि ने बताया की बगैर पिछले भुगतान के इस चुनाव में वाहन लगाने का विरोध वाहन मालिक करेंगे। वाहन मालिकों ने चुनाव डीवटी में लगे वाहनों का भुगतान करने के बाद ही आगामी चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने की मांग अधिकारियो से की है।

पंचायत चुनाव में लगे वाहनों का नहीं हुआ भुगतान

इस संदर्भ में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव में लगे वाहनों का भुगतान नहीं होने की जानकारी से जिले के वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिले से  राशि प्राप्त होने पर वाहन मालिको राशि की भुगतान का दिया जायेगा।बता चले की कुल 71 वाहनों का 3 लाख 97 हजार 482 की राशि का भुगतान नहीं हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।