Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को डुमरांव नगर स्थित रॉयल बैंक्विट हॉल में एनडीए की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और अन्य सहयोगी दलों के जिला से लेकर वार्ड स्तर तक के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बक्सर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की भारी जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति बनाना था।

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

-- एनडीए की रणनीति बैठक में चुनावी बिगुल, डुमरांव से जीत की तैयारी में जुटा पूरा गठबंधन

-- राहुल सिंह बोले, यह लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं, पूरे एनडीए परिवार की है

केटी न्यूज/डुमरांव।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को डुमरांव नगर स्थित रॉयल बैंक्विट हॉल में एनडीए की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और अन्य सहयोगी दलों के जिला से लेकर वार्ड स्तर तक के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बक्सर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की भारी जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति बनाना था।

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब वक्त सिर्फ भाषण देने का नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाने का है। हर बूथ, हर घर तक एनडीए की नीतियों को पहुंचाना ही जीत की कुंजी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का लक्ष्य स्पष्ट होना चाहि। बक्सर जिले की चारों सीटों पर एनडीए की जीत। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना जरूरी है। वार्ड से लेकर जिला तक के सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं।

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

-- जदयू ने राहुल सिंह को बताया ऊर्जावान और योग्य प्रत्याशी

जदयू जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने बैठक में कहा कि डुमरांव विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह एक युवा, ऊर्जावान और योग्य उम्मीदवार हैं, जिन्होंने सेवा की नौकरी छोड़ जनता की सेवा का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में वकालत का अनुभव रखने वाले राहुल सिंह जनता के मुद्दों को गहराई से समझते हैं। डुमरांव की जनता को उनके नेतृत्व में विकास की नई राह मिलेगी। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर जनता को यह संदेश दें कि विकास का मतलब एनडीए है।

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

-- लोजपा (रामविलास) ने दिया ‘एकजुटता से जीत’ का मंत्र

वहीं, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह चुनाव किसी एक उम्मीदवार का नहीं, बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन की विचारधारा और बिहार के विकास के विजन का चुनाव है। उन्होंने कहा कि एनडीए की नीतियों ने बिहार को विकास की दिशा दी है। अब इस विजन को और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हर गांव, हर घर तक जाकर लोगों को यह बताना होगा कि एनडीए ही स्थिर सरकार और विकास की गारंटी है।

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

-- राहुल सिंह ने भरी हुंकार “यह लड़ाई पूरे परिवार की है”

बैठक के अंत में एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे एनडीए परिवार की एकजुटता की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि ’’यह लड़ाई सिर्फ राहुल सिंह की नहीं है, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जो एनडीए के विजन पर भरोसा करता है। केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार ने जनता के विश्वास को बनाए रखा है,

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

अब हमें मिलकर डुमरांव विधानसभा से इस विश्वास को और मजबूत बनाना है। उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूत टीम गठन पर जोर देते हुए कहा कि जब हर बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा, तभी जीत सुनिश्चित होगी। मैं जनता की सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दूंगा और डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाऊंगा।

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

-- कार्यकर्ताओं में दिखा जबदस्त उत्साह

बैठक के दौरान पूरे हॉल में जोश और उत्साह का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने ‘एनडीए विजय हो’, ‘डुमरांव में फिर विकास हो’ जैसे नारों से सभागार गुंजायमान कर दिया। अंत में सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि एनडीए की एकजुटता और जनता का विश्वास मिलकर इस बार बक्सर जिले की चारों सीटों पर विजय पताका फहराएगा।

डुमरांव को विकास का आदर्श मॉडल बनाउंगा - राहुल सिंह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।