Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी
Keshav Times

बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी, डुमरांव में मनाया गया तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह

डुमरांव के हरि जी हाता स्थित बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी में रविवार को तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया। एकेडमी के संचालक डॉ. बी एल प्रवीण ने सर्वप्रथम आरा और बक्सर से आए संगीत कलाकारों का स्वागत कर इस कार्यक्रम की शुरूआत की।

कुमारी सुमन ने तानसेन जयन्ती के उपलक्ष में शास्त्रीय संगीत पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के हरि जी हाता स्थित बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी में रविवार को तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया। एकेडमी के संचालक डॉ. बी एल प्रवीण ने सर्वप्रथम आरा और बक्सर से आए संगीत कलाकारों का स्वागत कर इस कार्यक्रम की शुरूआत की।

बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी, डुमरांव में मनाया गया तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह

वहीं, अतिथियों का स्वागत एकेडमी के होनहार छात्र शौर्य कुमार ने शास्त्रीय गायन सुना कर किया। आरा से आए सिद्धहस्त तबला वादक बच्चा सिंह ने डुमरांव के हारमोनियम वादक के साथ बेहतरीन संगत बनाते हुए देर तक जो समां बांधा उसे देख कर एकेडमी के उद्घाटन कर्ता व उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के कनिष्ठ पुत्र उस्ताद नाजिम हुसैन की याद आ गई। तारीफ में पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी, डुमरांव में मनाया गया तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह

एकेडमी की छात्रा ज्योति कुमारी ने ’पनिया लाले लाल, ए गउरा हमरो के चाही... होली गीत सुनाया जिस पर जम कर तालियां बजीं और वातावरण होली मय हो गया। बक्सर से आए शिक्षक कमलेश पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं, एकेडमी के संचालक डॉ. बीएल प्रवीण के ने कहा कि डुमरांव में साहित्य, संगीत व संस्कृति को बचाए रखने के उदेश्य से इस एकेडमी का सांचालन किया जा रहा है।

बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी, डुमरांव में मनाया गया तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह

उन्होंने कहा कि डुमरांव की धरती ने विस्मिल्लाह खां जैसे रत्न को पैदा किया है। यहां की धरती काफी उर्जावान है। हमें गर्व है कि हम डुमरांव में पैदा हुए है। उन्होंने कहा कि डुमरांव में कला संस्कृति की जड़े मजबूत करना हमारा पहला उदेश्य है।

बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी, डुमरांव में मनाया गया तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह

कार्यक्रम में शामिल कलाकारों में क्रमशः आरा से राकेश कुमार मिश्रा  संगीत शिक्षक, कमलेश पांडेय बक्सर, अभय मिश्रा आरा, बबन तिवारी, विनोद प्रसाद बक्सर, विमलेश कुमार, खुशी कुमारी, रूपा कुमारी, सृष्टि कुमारी ,धीरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, विमलेश पाण्डेय, शिशु कलाकार कमल नयन, मनोज जायसवाल आदि की लोग मौजूद थे।

बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी, डुमरांव में मनाया गया तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह ने इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर खुशी व्यक्त की तथा डुमरांव में बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी, डुमरांव में मनाया गया तानसेन जयन्ती सह होली मिलन समारोह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।