सर्पदंश से युवक की मौत, गांव में शोक की माहौल

बासुदेवा थाना क्षेत्र के भटोली गांव में सर्पदंश से 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सोमारू महतो के पुत्र अनिल कुमार उर्फ भोला कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार अपने घर की बाहर रखे उपला लेने गया था। तभी उसमें छिपे एक सांप ने उन्हें डंस लिया।

सर्पदंश से युवक की मौत, गांव में शोक की माहौल

केटी न्यूज/नावानगर

बासुदेवा थाना क्षेत्र के भटोली गांव में सर्पदंश से 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सोमारू महतो के पुत्र अनिल कुमार उर्फ भोला कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार अपने घर की बाहर रखे उपला लेने गया था। तभी उसमें छिपे एक सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए प्रतापसागर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया।

बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि सर्पदंश से मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। घटना की जानकारी मिलने पर भटोली पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचने की संदेश भी दिया है।