गंगा की लहरों ने छीन ली मासूम की जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

शहर के त्रिमुहानी घाट पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला नौ वर्षीय मासूम गंगा नदी की तेज धारा में समा गया। काफी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मोहल्ला स्थित ईसाई कब्रिस्तान के समीप रहने वाले छोटेलाल के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।

गंगा की लहरों ने छीन ली मासूम की जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

__ दोस्तों संग खेलने निकला तीसरी कक्षा का छात्र त्रिमुहानी घाट पर डूबा, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

केटी न्यूज/बक्सर

शहर के त्रिमुहानी घाट पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला नौ वर्षीय मासूम गंगा नदी की तेज धारा में समा गया। काफी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मोहल्ला स्थित ईसाई कब्रिस्तान के समीप रहने वाले छोटेलाल के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। वह पुराना बस स्टैंड स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बताया जाता है कि शनिवार को सेकेंड शनिवार होने के कारण स्कूल बंद था। दोपहर में बिट्टू अपने घर और आसपास के बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था।

खेलते-खेलते सभी बच्चे त्रिमुहानी घाट पहुंच गए। इसी दौरान नदी किनारे मस्ती करते समय बिट्टू अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा।साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घाट की ओर दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को काफी प्रयास के बाद नदी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में यह खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना के बाद त्रिमुहानी घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण अक्सर बच्चे और युवक नदी किनारे बिना निगरानी के पहुंच जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खतरनाक जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद माली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और संबंधित थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।