दिवंगत डॉक्टर के निधन पर रेडक्रॉस ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

स्थानीय शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर रजनीकांत पांडेय के निधन पर सोमवार की शाम छठिया पोखरा स्थित एक सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

दिवंगत डॉक्टर के निधन पर रेडक्रॉस ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर रजनीकांत पांडेय के निधन पर सोमवार की शाम छठिया पोखरा स्थित एक सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला उप शाखा डुमरांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस के सचिव डॉ बालेश्वर सिंह ने किया। जबकि संचालन पूर्व सचिव मोहन गुप्ता ने किया।

इस दौरान शहर के सभी डॉक्टर्स और गणमान्य लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत डॉक्टर के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा डॉ रजनीकांत के निधन से चिकित्सा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। वे मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वे गरीब-गुरबों की सेवा के साथ निर्धनों के मददगार भी थे।

उनके निधन से डुमरांव के चिकित्सा सेवा और समाज सेवा की काफी क्षति हुई है। वक्ताओं ने कहा कि वे रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य के साथ आईएमए बक्सर के पूर्व अध्यक्ष भी थे। मौके पर डॉ आनंद पांडेय, डॉ राजेश कुमार, डॉ आरबी प्रसाद, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, डॉ अजीत सिंह, डॉ साकार सिंह, डॉ अजय कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के विमलेश पांडेय, मनीष कुमार शशि, धीरेंद्र सिंह, फूलन प्रसाद, अजय कुमार, वंशीधर मिश्रा, रामबहादुर सिंह, रवि रंजन सिंह, संजय पांडेय, महेंद्र सिंह, मोहन चौधरी, प्रभुनाथ तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।