Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

डुमरांव निवासी युवक रहस्यमय हालात में घायल, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

पटना-बक्सर एनएच 922 पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर रूप से घायल पाया गया। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर गांव के पास की है, जहां डुमरांव के छठिया पोखरा निवासी रंजीत प्रसाद (उम्र 30 वर्ष) बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के पास ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई, जिससे प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा है।

डुमरांव निवासी युवक रहस्यमय हालात में घायल, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

डुमरांव निवासी युवक रहस्यमय हालात में घायल, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, रंजीत दोपहर में दक्षिणी लेन से होते हुए डुमरांव जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

डुमरांव निवासी युवक रहस्यमय हालात में घायल, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

युवक की बाइक पर कई खरोंचों के निशान मिले हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका प्रबल होती है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष चंचल कुमार महंथा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुद से गिरने का प्रतीत होता है, लेकिन जांच जारी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

डुमरांव निवासी युवक रहस्यमय हालात में घायल, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि घटना के असली कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक सामान्य हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

डुमरांव निवासी युवक रहस्यमय हालात में घायल, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।