Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले बीडीओ, दिए हर संभव मदद का आश्वासन

डुमरांव प्रखंड के डुभकी गांव में शुक्रवार को भावुक माहौल देखने को मिला, जब प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार पांडेय दिवंगत शिक्षक राजेश कुमार के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले बीडीओ, दिए हर संभव मदद का आश्वासन

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले बीडीओ, दिए हर संभव मदद का आश्वासन

केटी न्यूज/डुमरांव

बताया जाता है कि राजेश कुमार मध्य विद्यालय डुभकी में विशिष्ट शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। इसके साथ ही वे बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। कुछ दिन पहले अचानक ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से पूरा शिक्षक समुदाय गहरे सदमे में है। राजेश कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले बीडीओ, दिए हर संभव मदद का आश्वासन

उनके हंसमुख और मिलनसार स्वभाव ने उन्हें साथियों के बीच विशेष पहचान दिलाई थी। विद्यालय के शिक्षक से लेकर स्थानीय लोग तक, सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। ऐसे में बीडीओ संदीप पांडेय का परिजनों से सीधे मिलना और सहायता का आश्वासन देना, क्षेत्र में संवेदनशील प्रशासनिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले बीडीओ, दिए हर संभव मदद का आश्वासन

इस अवसर पर कई शिक्षक भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्णानंद मिश्र, नवनीत श्रीवास्तव, उपेंद्र पाठक, संजय सिंह, धीरज पांडेय और दयाशंकर तिवारी प्रमुख थे। सभी ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प जताया।

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले बीडीओ, दिए हर संभव मदद का आश्वासन

गांव के लोगों का कहना है कि राजेश कुमार न केवल एक कुशल शिक्षक थे, बल्कि समाज में सहयोग और सौहार्द की मिसाल भी थे। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। वहीं प्रशासन और शिक्षकों की यह पहल शोकग्रस्त परिवार के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित होगी।

दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिले बीडीओ, दिए हर संभव मदद का आश्वासन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।