Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस एक घंटे के अंदर आयी दूसरी लिस्ट 28 पुलिस पदाधिकारी हुए इधर से उधर

एसपी शुभम आर्य ने एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाया है। इस बार छह थानाध्यक्षों के साथ ही 28 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वही एक महिला थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर वहा दूसरी महिला पुलिस पदाधिकारी को कमान सौंपी गई है।

एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस एक घंटे के अंदर आयी दूसरी लिस्ट 28 पुलिस पदाधिकारी हुए इधर से उधर

- मधुबाला को मिली वासुदेवा की कमान, औद्योगिक में संजय गुप्ता संभालेंगे पदभार, नगर व औद्योगिक थाने के अपर थानाध्यक्ष भी बदले

केटी न्यूज/बक्सर

एसपी शुभम आर्य ने एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाया है। इस बार छह थानाध्यक्षों के साथ ही 28 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वही एक महिला थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर वहा दूसरी महिला पुलिस पदाधिकारी को कमान सौंपी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार संजय गुप्ता को औद्योगिक थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि एक दिन पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध का सामना करने वाली वासुदेवा ओपी की थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया गया है। उनके जगह बक्सर महिला थाना में तैनात मधुबाला को वासुदेवा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही मुरार थाने के थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय को सिमरी थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावे कोरानसराय थाने में अमित कुमार तथा मुरार थाने में अमर कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है।

28 पुलिस पदाधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

थानाध्यक्षों के अलावे बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों को तबादला भी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी को औद्योगिक थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया है, जबकि औद्योगिक थाने के अपर थानाध्यक्ष रमण राउत को नगर थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावे कोरानसराय थाने में तैनात एएसआई मो. अतहर रब्बानी को औद्योगिक थाना, एससी एसटी थाने में तैनात स्मृति कुमारी को अभियोजन कोषांग, अरिविंद कुमार को बगेन गोला थाना से डुमरांव थाना, ब्रह्मपुर थाने में पद स्थापित रविकांत प्रसाद को डीआईयू बक्सर, रघुनाथ शर्मा को सिमरी से पुलिस कार्यालय बक्सर, अमरेश कुमार को मुरार थाने से ब्रह्मपुर, जय प्रकाश कुमार को नगर थाना से राजपुर थाना, डुमरांव थाने में पद स्थापित सुनील कुमार को ब्रह्मपुर थाना, वासुदेवा थाने की थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी को पुलिस केन्द्र बक्सर, बगेन गोला की थानाध्यक्ष प्रिती कुमारी को सिमरी थाना, मुकेश कुमार-1 को धनसोई थाना से राजपुर थाना, दीपक कुमार झा को इटाढ़ी थाने से यातायात थाना बक्सर, सुभाष कुमार को वासुदेवा थाना से सोनवर्षा थाना, रोजी कुमारी को अभियोजन कोषांग से नावानगर थाना, अभिषेक पांडेय को ब्रह्मपुर से मुरार थाना, धीरज कुमार को ब्रह्मपुर थाना से वासुदेवा थाना, मधुकांत झा को नगर थाना से यातायात थाना बक्सर, अभय कुमार सिंह-1 को नया भोजपुर ओपी से यातायात थाना बक्सर, अशोक कुमार-1 को एससी/एसटी थाना से मुफस्सिल थाना, मो. हामिद को धनसोई थाना से मुफस्सिल थाना, सुबोध कुमार झा को मुफस्सिल थाना से एससी/एसटी थाना, गुलाम अजदानी को महिला थाना से पुलिस कार्यालय बक्सर, जितेन्द्र कुमार को डुमरांव थाना से बगेन गोला थाना, इंद्रजीत कुमार सिंह को नगर थाना बक्सर से यातायात थाना बक्सर, हरेन्द्र सिंह को ब्रह्मपुर थाना से यातायात थाना बक्सर तथा संजय शर्मा को नया भोजपुर ओपी से सिकरौल थाना में तबादला किया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारी एएसआई रैंक के है।  

एसपी ने बताया कि यह तबादला बेहतहर पुलिसिंग के मद्देनजर किया गया है। नये थानाध्यक्षों तथा पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे में अपनी नई जगह योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।