Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

मर्चेंन्ट नेवी के कैप्टन व बक्सर नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी अमित कुमार पांडेय से एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी करण सिंह ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले है।

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

-- कृष्णा सिनेमा के पास करीब एक करोड़ रूपए मूल्य के भूखंड पर चल रहा है विवाद, जमीन का एग्रीमंेट कराने के दौरान करण ने की थी शेरू से बात

केटी न्यूज/बक्सर

मर्चेंन्ट नेवी के कैप्टन व बक्सर नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी अमित कुमार पांडेय से एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी करण सिंह ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले है। 

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

पुलिस सूत्रों की माने तो उसके फोन से कई आपत्ति जनक फोटो, अवैध आग्नेयास्त्र का फोटो, चैटिंग आदि के सबूत मिले है, जो उसके कुख्यात शेरू सिंह के करीबी होने का दावा कर रहा है। वहीं, नेपाल के रास्ते विदेशी हथियारों के अवैध तस्करी के प्रमाण भी मिले है। 

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

सूत्रों का कहना है कि नगर के कृष्णा सिनेमा के पास स्थित करीब एक करोड़ रूपए मूल्य के एक भू-खंड पर अमित व करण के बीच विवाद चल रहा है। दोनों इस जमीन पर अपना दावा कर रहे है। सूत्र बताते है कि कुख्यात शेरू के इशारे पर ही करण ने कैप्टन को फोन कर रंगदारी मांगी थी तथा उसे धमकी दी थी। सूत्रों का कहना है कि उक्त जमीन का एग्रीमेंट कराने के दौरान करण और शेरू के बीच सोशल मीडिया के मैसेंजर के माध्यम से बातचीत और चैटिंग हुई थी। 

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

पुलिस को भी करण और शेरू के बीच बातचीत के सबूत मिले है। पुलिस सूत्रों की माने तो करण शेरू का करीबी है तथा वह शेरू के अलावे उसके अन्य करीबियों से भी लगातार संपर्क में रहता था। 

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

बयान

रंगदारी मांगने के आरोपित करण सिंह से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। उससे पूछताछ तथा उसके मोबाईल में मिले फोटो तथा चैटिंग से उसका शेरू सिंह से करीबी का संबंध प्रमाणित हो रहा है। बाद में उसे रिमांड पर लेकर विस्तार से पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर में कुख्यात का नाम भी जोड़ा जाएगा। - शुभम आर्य, एसपी, बक्सर

जमीन विवाद में कुख्यात शेरू सिंह के इशारे पर नेवी के कैप्टन से मांगी गई थी रंगदारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।