पत्नी लापता, खुली अलमारी तो उड़ गए 7 लाख के गहने और 50 हजार नकद

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के अचानक घर से गायब होने के बाद अलमारी से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात गायब मिलने का मामला सामने आया है। सूरत में नौकरी करने वाले पति के घर लौटने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और उसकी शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी लापता, खुली अलमारी तो उड़ गए 7 लाख के गहने और 50 हजार नकद

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के अचानक घर से गायब होने के बाद अलमारी से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात गायब मिलने का मामला सामने आया है। सूरत में नौकरी करने वाले पति के घर लौटने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और उसकी शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाहिता के ठिकाने के साथ-साथ घर से गायब हुए सामान की भी पड़ताल कर रही है।बताया जाता है कि संबंधित युवक गुजरात के सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और रोजगार के सिलसिले में वहीं रहता है। घर पर उसकी मां और पत्नी रहती थीं। एक अगस्त की सुबह युवक की मां जब बहू के कमरे में पहुंचीं तो वह वहां मौजूद नहीं थी। आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

इसके बाद परिजनों ने कमरे में रखी अलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। विवाहिता के लापता होने और घर से नकदी-जेवर गायब मिलने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।घटना की जानकारी मिलने पर पति सूरत से गांव पहुंचा। घर की स्थिति और पत्नी के लापता होने की जानकारी लेने के बाद उसने कृष्णाब्रह्म थाना में आवेदन देकर पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस विवाहिता की तलाश के साथ नकदी और जेवरात के गायब होने की परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।