Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

अब बाइक पर फर्राटा भरेगी डायल 112 की पुलिस, डुमरांव थाने को मिली चार बाइक

अब बाइक पर फर्राटा भरेगी डायल 112 की पुलिस, डुमरांव थाने को मिली चार बाइक

- अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गली मोहल्लों में अपराधियों का पीछा करना होगा आसान

केटी न्यूज/डुमरांव 

अब बाइक पर फर्राटा भरेगी डायल 112 की पुलिस, डुमरांव थाने को मिली चार बाइक

डुमरांव पुलिस को विदेशी कॉप जैसी दिखने वाली स्टाइलिश बाइक मिली है। इस लेटेस्ट बाइक से घटनास्थल पर पुलिस चंद मिनटों में पहुंच जाएगी। पुलिस विभाग की ओर से डुमरांव पुलिस को डायल 112 की चार बाइकें दी गयी हैं।शहरी क्षेत्र की गलियों में गश्त और जनता की त्वरित कार्रवाई तथा बैंक चेकिंग करने हेतु बाइक को उपलब्ध कराया गया है।

अब बाइक पर फर्राटा भरेगी डायल 112 की पुलिस, डुमरांव थाने को मिली चार बाइक

इससे शहरी क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस की उपस्थिति और बेहतर ढंग से बनी रहेगी और जहां चार पहिया वाहन नहीं पहुंचेगा, वहां यह बाइक पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी। वहीं, पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर दिखेगी। तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने से अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अपराध, दुर्घटना जैसे कोई घटनाओं के लिए डायल 112 से संपर्क कर पुलिस की मदद ले सकते हैं।

अब बाइक पर फर्राटा भरेगी डायल 112 की पुलिस, डुमरांव थाने को मिली चार बाइक

तंग गलियों में पहुंचने के लिए फोर व्हीलर को काफी परेशानी होती है, वैसे क्षेत्र में टू व्हीलर आसानी से पहुंच जाएगा। इन बाइकों की पुलिस आधुनिक संसाधनों से लैस है। इस बाइक में हूटर जीपीएस सिस्टम के साथ कई सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गये हैं।

अब बाइक पर फर्राटा भरेगी डायल 112 की पुलिस, डुमरांव थाने को मिली चार बाइक

उन्होंने बताया कि महानगरों की तर्ज पर डुमरांव पुलिस भी हूटर बजाते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का काम करेगी। डायल 112 सेवा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में डायल 112 के तहत बाइक सेवा भी आरंभ की गयी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।