Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सीएम योगी को जान से मारने वाला वीडियो हुआ वायरल

यूपी के बलिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।एक मुस्लिम युवक ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी की हैं।

सीएम योगी को जान से मारने वाला वीडियो हुआ वायरल
CM Yogi

केटी न्यूज़/बलिया

यूपी के बलिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।एक मुस्लिम युवक ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी की हैं।इतना ही नही उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।युवक ने वीडियो में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

सीएम योगी को जान से मारने वाला वीडियो हुआ वायरल

बलिया से वायरल वीडियो में एक मुस्लिम युवक सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।इसके साथ ही यह शख्स कहता दिख रहा है कि उसे कोई डर नहीं है। इस दौरान वह सीएम योगी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करता है। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा ने बताया कि इस वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की गई तो पता लगा कि ये लगभग 3-4 महीने पुराना वीडियो है। थाना कोतवाली सदर बलिया पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

सीएम योगी को जान से मारने वाला वीडियो हुआ वायरल

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और कार्रवाई में जुट गई है। मुस्लिम युवक द्वारा की गई टिप्पणियों से बीजेपी नेता नाराज हैं। इस मामले में बीजेपी नेता सुनील मिश्रा का बयान सामने आया है। सुनील ने कहा कि इस तरह का बयान निंदनीय है। पीएम मोदी एवं सीएम योगी एक जिम्मेदार पद पर हैं। हमने पुलिस से मांग की है कि जल्द युवक के खिलाफ कार्रवाई करें। 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।