बलात्कार के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
![बलात्कार के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे](https://keshavtimes.com/uploads/images/202404/image_750x_6617fc0741b02.jpg)
केटी न्यूज/बलिया
दुबहर थाने के पुलिस ने गुरुवार की दोपहर बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कदम चौराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय तुरहा पुत्र भीम तुरहा निवासी नगवा थाना दुबहर है। आरोपी के खिलाफ बीते दिनों दुबहर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था,
इसबीच पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कदम चौराहे पर खड़ा है। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अजय तुरहा को पुलिस ने संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया है।