Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

हनुमत जन्मोत्सव कार्यक्रम में चली गोली बाल-बाल बचे भोजपुरी गायक कमलबास कुवंर

हनुमत जन्मोत्सव कार्यक्रम में चली गोली बाल-बाल बचे भोजपुरी गायक कमलबास कुवंर

केटी न्यूज/ बलिया

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग होने में बाल-बाल बच गए भोजपुरी विख्यात व्यास कमलबास कुवंर। सूत्रों कि मानें तो गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर में हनुमत जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गोली चलने से भगदड़ मच गई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यकम के तहत मंच पर  नारदी गायक कुंवर कमलवास ( बिहार ) का कार्यक्रम चल रहा था।

उसी समय गैंग बनाकर आए पांच लोगों में से एक ने अवैध असलहा से निशाना बनाकर फायर कर दिया। गायक कुंवर कमलवास कुवंर के महज कुछ ही दूरी से गोली निकल गई। जिसमें वे बाल-बाल बचे। आयोजकों की सूचना पर मौके पर  पुलिस पहुंच गई। हालांकि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए विधिवत उप जिलाधिकारी से परमिशन लिया था। इस मामले में अभी तक कोई कार्यवायी नही हुई। लोगों में दहशत का माहौल बना है ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।